उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ का हुआ समापन, हुई भव्य आतिशबाजी

संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है व्रत… पं. कामेश्वर प्रसाद तिवारी

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया .नवापारा में निवासरत उत्तर भारतीय परिवार द्वारा रविवार कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को संध्या अर्ध्य देकर छठी मईया की पूजा अर्चना की गई. वही सोमवार को उगते सूरज को अर्ध्य देकर इस महापर्व का समापन हुआ .

fb img 17948369564472031757972161376112

स्थानीय छठ सेवा समिति के द्वारा आयोजन को लेकर काफ़ी तैयारी महानदी तट पर हनुमान मंदिर के पास और नेहरू घाट पर की गई थी . संध्या अर्ध्य के दौरान महिलाओ ने छठी मईया के गीत गाकर उन्हें रिझाने का प्रयास किया . वही सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत तोड़ा. छठ महापर्व में उत्तर भारतीय परिवार के दौरान छठी मईया को रिझाने ठेकुआ का विशेष प्रसाद अर्पण भी किया गया साथ ही साथ उपस्थित जनसमूह को भी यह प्रसाद वितरण किया गया. छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई थी.पंडित कामेश्वर प्रसाद तिवारी ने छठ पूजा की माहिमा बताते हुए कहाकि ये व्रत संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है। इस दौरान महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं।छठ के सभी दिनों का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ मैया सूर्य देव की बहन और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री है.

img 20261115 wa00385815924683001763450

इस अवसर छठ सेवा समिति के सदस्य कामेश्वर तिवारी , राजेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा , राम कुमार शर्मा , आशीष अवस्थी , रविन्द्र सिंह , बृजकिशोर तिवारी , श्रवण झा , आदित्य गुप्ता सहित बसंती विश्वकर्मा, शैल देवी विश्वकर्मा, मधु शर्मा, उषा शर्मा, उपेंद्र सिंह, राकेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, धान मति प्रसाद, शिवकुमारी शर्मा, संजय विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, अभय शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, विवेक, मुन्ना कुशवाहा एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *