नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित हुए रचित व शनय

नया रायपुर में आयोजित अंतराष्ट्रीय संघोष्ठी ‘मेक इन सिलिकॉन 2026 मे हुए थे शामिल

img 20261117 wa00375324504344330140098

एआई के बढ़ते प्रभाव से सॉफ्टवेयर नौकरियों पर चुनौती, सेमीकंडक्टर उद्योग में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार..प्रो. ओम प्रकाश व्यास

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : नगर के उभरते दो नन्हे वैज्ञानिक भाई रचित चावला व शनय चावला ने हॉल मे नया रायपुर स्थित डॉ. एसपी मुख़र्जी इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी संस्थान आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘मेक इन सिलिकॉन 2026’ मे अपने ज्ञान कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट ट्रांसमिशन लाइन फॉल्ट के साथ बायोमेट्रिक विंड ट्री द्वारा बिजली उत्पादन” का शानदार मॉडल प्रदर्शित कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और 10 हजार का ईनाम भी अपने नाम किया.

img 20261117 2017492630002191778262077
दोनों विद्यार्थी अपने माता- पिता के साथ

दोनों ही विद्यार्थी बचपन से काफ़ी मेधावी हैँ और विज्ञान से जुड़े चीजों मे काफ़ी रूचि रखते हैँ. दोनों भाई अपने प्रेरणा स्रोत अपने माता पिता ( अपूर्वा चावला – रॉबिन चावला ) को मानते हैँ, जिनके सतत प्रयास से वे घर सहित अन्य जगहों पर प्रयोग कर पाते हैँ. साथ ही उन्होंने ने अपनी सफलता पर अपनी संस्था कृष्णा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नया रायपुर के शिक्षकों भी दिया जिनके नेतृत्व मे इस प्रतियोगिता मे शामिल होकर यह सफलता हासिल की. दोनों भाई बड़े होकर विज्ञान के क्षेत्र मे काम करना चाहते हैँ.

img 20261117 wa00382795495576961511830

उन्हें यह पुरुस्कार ट्रिपल आईआईटी संस्थान के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश व्यास द्वारा समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया. वही इस अवसर पर उन्होंने कहाकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल ने जहां सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में पारंपरिक नौकरियों के स्वरूप को चुनौती दी है, वहीं सेमीकंडक्टर उद्योग युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर लेकर उभर रहा है। आने वाले समय में चिप डिजाइनिंग, वीएलएसआई, प्रोसेसर और हार्डवेयर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कुशल युवाओं की मांग बढ़ने की संभावना है।संस्थान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन मे 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया वही 68 नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये गए जिसे खूब सराहा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *