संत जलाराम बापा की जयंती पर भक्ति और उल्लास का संगम, भव्य प्रभातफेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ नवापारा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रसादी वितरण

प्रभातफेरी मे शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू

DCB न्यूज, नवापारा-राजिम: नगर में सोमवार को गुजराती समाज द्वारा संत जलाराम बापा की 227वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य प्रभातफेरी में समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संत जलाराम बापा के जयकारों और भजनों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह बढ़ई पारा स्थित जलाराम मसाला के पास से हुआ। संत जलाराम बापा के चित्र से सुसज्जित रथ के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और बापा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
प्रभातफेरी नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यहां संत जलाराम बापा के चित्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से संत जलाराम बापा का स्मरण किया। अंत में उपस्थित लोगों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। पुरे आयोजन मे गुजराती समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रति आस्था प्रकट की। पूरे आयोजन में भक्ति, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

img 20261116 wa00877728410493135094331

प्रभातफेरी मे शामिल हुए विधायक इंद्रकुमार साहू

संत जलाराम बापा के जयंती अवसर पर निकले प्रभात फेरी मे क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विजय गोयल, रायपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पार्षद जीना सुजीत निषाद, एल्डरमेन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, पूर्व पार्षद मया राम साहू, अनुज राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, हर्षा कंसारी सहित अन्य भी उपस्थित हुए । विधायक इंद्रकुमार साहू ने नगर को गुजराती समाज को संत जलाराम बापा की जयंती की बढ़ाई देते हुए समाज की खूब तारीफ की. उन्होंने संत जलाराम बापा से क्षेत्र सहित प्रदेशवासियो के लिए सुख समृद्धि की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *