विधायक इंद्रकुमार साहू ने छठ घाट पहुंचकर की पूजा अर्चना, छठी मईया से क्षेत्रवासियो के लिए सुख समृद्धि की कामना की  

img 20261116 wa00861744397784009893505
उगते सूर्य को अर्ध्य देते हुए अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू

DCB न्यूज़, नवापारा राजिम : लोक आस्था का महापर्व छठ के समापन दिवस पर उगते सूरज के अर्ध्य के दौरान अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू अपने समर्थको के साथ नवापारा महानदी तट स्थित छठ घाट पहुंचे और  उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मईया की पूजा करते हुए क्षेत्रवासियो के लिए सुख समृद्धि की कामना की.इस दौरान विधायक इंद्रकुमार साहू ने उत्तर भारतीय परिवार के लोगो से मुलाक़ात करते हुए उन्हें छठ महापर्व की बधाई भी दी.

img 20261116 wa00837751748855035612739
अर्ध्य देती हुई पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू

इस दौरान विधायक इंद्रकुमार साहू के साथ भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष विजय गोयल, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी,  नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धनमती साहू, प्रदेश कार्यसमिति से तनु मिश्रा, हर्षा कंसारी, पार्षद जीना सुजीत निषाद, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम, फेकनू साहू, अनुज सिंह राजपूत चन्द्रिका साहू सहित अन्य मौजूद थे.

img 20261116 wa00824206696548098176535

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *