DCB न्यूज, नवापारा-राजिम: भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू पुसौद निवासी पत्रकार के परिवार से मुलाकात कर लौटने के दौरान नवापारा नगर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में टीला एनीकट में कार सहित हुए दर्दनाक हादसे में पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इसी दुखद घटना के बाद मंत्री एवं विधायक शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे।
नवापारा आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू के नेतृत्व में समस्त पार्षदों, एल्डरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने मंत्री जी से नगर के विकास को लेकर चर्चा करते हुए नवापारा नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका समृद्धि योजना में शामिल करने की मांग रखी, ताकि नगर में विकास कार्यों को गति मिले और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करने वालो मे पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका सभापति पूजा कंसारी, रवि साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, एल्डरमैन फेकनू साहू, पूर्व पार्षद मयाराम साहू, हर्षा कंसारी, आलोक साहू, संजीव सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.