नगर पालिका परिषद में 5 नए एल्डरमैन की हुई नियुक्ति, शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

कन्हैया (फेकनू ) साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव को बनाया गया हैं एल्डरमैन

नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम: नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में शासन द्वारा पाँच नए एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमैन ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

fb img 17824732689314479234990261121660

इन्हे बनाया गया हैं एल्डरमैन


नवनियुक्त एल्डरमैन में कन्हैया (फेकनू ) साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम एवं गुलाब राव शामिल हैं।
नवनियुक्त एल्डरमैन ने कहा कि संगठन एवं शासन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से नगर के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

img 20260626 1909056621111768234418890


उन्होंने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन विभाग, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वे नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को नवापारा भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विजय गोयल, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष परदेशी राम साहू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित मेघवानी, समस्त भाजपा सभापति व पार्षदगण सहित पार्टी कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *