एल्डरमेन की सूची में ब्राह्मण समाज की अनदेखी, समाज में भारी नाराजगी – प्रसन्न शर्मा

ब्राह्मण समाज से विश्वासघात का लगा आरोप

DCB न्यूज, नवापारा राजिम: प्रदेश के नगर निगमों एवं नगरपालिकाओं में एल्डरमेन की घोषणा के बाद नगर पालिका नवापारा में ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे चुनाव पूर्व किए गए वादों की अनदेखी बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में विधायक इंद्रकुमार साहू, प्रभारी अंजय शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान पालिका चुनाव में सहयोग मांगकर समाज को आश्वस्त किया गया था कि समाज के एक व्यक्ति को एल्डरमैन का पद देंगे।

img 20260128 wa006032364809874754076

समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने पार्टी और प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी निष्ठा से कार्य किया, लेकिन एल्डरमेन की सूची जारी होने पर समाज के किसी भी व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया। इससे समाज में गहरी निराशा और रोष का माहौल है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने कहा कि एल्डरमेन की घोषित सूची से समाज स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वादों का पालन नहीं किया गया, जिससे सामाजिकजनों में भारी नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज की भावनाओं की लगातार अनदेखी की गई तो आने वाले समय में इसके राजनीतिक परिणाम भी सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *