केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का नवापारा में स्वागत, पालिका अध्यक्ष ने रखी आदर्श नगर पालिका बनाने की मांग

DCB न्यूज, नवापारा-राजिम: भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू पुसौद निवासी पत्रकार के परिवार से मुलाकात कर लौटने के दौरान नवापारा नगर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में टीला एनीकट में कार सहित हुए दर्दनाक हादसे में पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इसी दुखद घटना के बाद मंत्री एवं विधायक शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे।


नवापारा आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू के नेतृत्व में समस्त पार्षदों, एल्डरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

img 20261116 wa00687553027208162668168


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने मंत्री जी से नगर के विकास को लेकर चर्चा करते हुए नवापारा नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका समृद्धि योजना में शामिल करने की मांग रखी, ताकि नगर में विकास कार्यों को गति मिले और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

img 20261116 wa00692754587013267162468

केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करने वालो मे पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी  साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका सभापति पूजा कंसारी, रवि साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, एल्डरमैन फेकनू साहू, पूर्व पार्षद मयाराम साहू, हर्षा कंसारी, आलोक साहू, संजीव सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *