विभाजन विभीषिका” स्मृति दिवस कार्यक्रम तहत संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न , बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे भाजपाई 

 राजनांदगाव सांसद संतोष पाण्डेय व विधायक इंद्रकुमार साहू सहित अन्य रहे उपस्थित 

15 august 51965530224139471233

नवापारा राजिम :- स्थानीय नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन मे  नवापारा भाजपा द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत  संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन   किया जायेगा.  कार्यक्रम मे  वक्ता के रूप मे  सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रशेखर साहू, पूर्व रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष  अशोक बजाज व जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग उपस्थित थे . 

img 20240814 1640152397860950972416267
उपस्थित भाजपा कार्यकर्त्तागण

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद संतोष पाण्डेय  ने कार्यक्रम का उद्देश्य जाहिर करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से युवाओ को  उनके गौरवपूर्ण इतिहास से जोड़ते हुए अखंड भारत बनाना हैं. भारतीय सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता रही हैं. मुगलो ने हिन्दू सभ्यता को खतम करने का प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हो पाए. भारत विश्व गुरु रहा हैं. हमेशा विश्व को सही दिशा दिखाने का काम किया.   भारत जब जब जागा हैं, देश का संकट भागा हैं, उन्होंने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए मौन विपक्षीयो पर भी निशाना साधा. 

fb img 17238153060882779079945640408218

 क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहाकि आजादी एक बड़ी संघर्ष के बाद हमें मिली हैं,यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए. इस बिभाजन की विभिष्का से काफ़ी लोग प्रभावित हुए थे. आज की युवा पीढ़ी क्रान्तिकारीयों के नाम भी नहीं जानती हैं . संस्कृति व सभ्यता बचाने के लिए हमें इन दिनों को जानना जरुरी हैं.केंद्रीय नेतृत्व का यह कार्य जनजागरण का कार्यक्रम हैं. कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित अन्य ने सम्बोधित किया.

img 20240814 1640408425117318006270181

 कार्यक्रम मे नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, संयोजक मनीष देवांगन, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, मंडल महामंत्री नवल किशोर साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा नेता किशोर देवांगन, नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा,   मुकुंद मेश्राम ,संजय साहू ,जिला मंत्री परदेसी साहू, नवल साहू, भूपेंद्र सोनी , राजू रजक, अनुज राजपूत , पार्षद बॉबी चावला,  श्रीमती ओमकुमारी साहू , रवि साहू, टिंकू सोनी , साधना सौरज , धनमती साहू, नीता युगल धीवर, अंकित मेघवानी, सचिन सचदेव, ऐश्वर्य गोयल, खनिज न्यास सदस्य मुकेश ढीढी सहित चारो मण्डल के मण्डल अध्यक्ष,भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित  पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

15 august 4464096385407393438
15 august 35268068314602735936
15 august 25672014402853315982
15 august 16545255630123742981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *