डॉ. एके शर्मा व वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक साहू हुए सेवानिवृत, हुआ विदाई समारोह का आयोजन 

नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थे सेवारत

नवापारा राजिम :- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. शर्मा एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मचारी श्री अशोक साहू का सेवा निवृत्त क्रार्यक्रम ( विदाई समारोह )संस्था के अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा शुक्रवार को मनाया गया जहाँ दोनों ही अधिकारी कर्मचारी को ससम्मान विदाई दिया गया ।

img 20240531 wa0100574608625924854722

क्रार्यक्रम की शुरूवात पं. पदुम महाराज के मन्नोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वल कर डॉ. ए.के. शर्मा श्री अशोक साहू, डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. श्रृंगी कश्यप, श्याम किशोर शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री साहू द्वारा दोनो सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारी को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री साहू ने डॉ. शर्मा के द्वारा

img 20240531 142522919286242265816620

संस्था के लिए किये गये कार्यो का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी ।  उन्होंने बताया कि डॉ. शर्मा हमेशा उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहते थे. वही वरिष्ठ कर्मचारी अशोक साहू जी ने  लोगो के बीच जगह बनाने का काम किया हैं. जिसके चलाते उनको भुला पाना काफी मुश्किल हैं.

कार्यक्रम को डॉ. श्रृंगी कश्यप, डॉ. प्रज्ञा बिलोने, डॉ. श्वेता पाण्डेय  डॉ. आयुष शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा यशोदा देवांगन, श्री एस.पी. देवांगन, श्री एल. पी. तारक, श्री मुकेश कुमार साहू, श्रीमती लता यदु, यशवंत सिन्हा ने संबोधित किया। सेवानिवृत के अवसर पर डॉ. एके शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पिछले 36 वर्ष से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवा द्वारा रहे हैं. सरगुजा में 32 वर्ष तक उन्होंने लोगो की सेवा की और अंतिम 4 वर्ष वे इस नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहे जहाँ के लोगो का खूब समर्थन व प्यार मिला उसके लिए सदैव आभारी रहेंगे. वही वरिष्ठ कर्मचारी अशोक साहू ने भी भावुक मन से अपने विचार प्रकट करते हुए सभी को सहयोग के लिए आभार जताया और कहाकि वे हमेशा उन्हें याद करेंगे.  

img 20240531 1405112932925905471728577
img 20240531 1405216777639643514433434

कार्यक्रम में नितेश  कुंमकार, एफ. आर. साहू, एम.एस. पाल, एस. आर. देवानाथ, मीरा मन्ना, महेन्द्र साहू चित्रलेखा वर्मा, दीपक गुप्ता, गिरधारी ध्रुव, देवकी साहू, पुनरवसु मढ़रिया, लोकेश पारकर, तुलेश्वरी साहू, मनीषा वर्मा, चमेली सिंह, टिकेश्वरी बघेल, खशबूरानी साहू, डिपम्ल विनायक,प्रियंका साहू, रेणुका साहू, संतोषी बंजारे, प्रमिला साहू, सविता सरकार, लता साहू, प्रदीप यादव, लोक कल्याणी साहू सरोजनी पटेल, कुंवर सिंह ध्रुव, सत्यानंद साहू, कुलदीपक चन्द्राकर, महेन्द्र दीवान, संदीप साहू, रवि, चांदनी, चित्ररेखा, गायत्री, बिमला, पियूष, कमल बघेल आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम किशोर शर्मा व  बिसेसर हिरवानी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं अभार रामअवतार यदु के द्वारा किया गया ।

img 20240531 1428444180403077581599646
img 20240531 1421573557627724448928054

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *