मानसरोवर शिखर सम्मान से सम्मानित हुए हास्य कवि मकसूदन राम साहू, लोगो ने दीं बधाई

         

मानसरोवर साहित्य अकादमी के बैनर तले हुआ आयोजन

नवापारा राजिम :-नगर सहित अंचल में हास्य कवि के रूप में प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार मकसुदन राम साहू ‘बरीवाला’ को ” बुधवार को  मान सरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा वृन्दावन हाल सिविल लाइंस रायपुर में  ‘मानसरोवर शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इस इकाई में निरंतर रचना प्रेषित करने और छत्तीसगढ़ी भाषा में  योगदान हेतु यह  दिया गया। कवि मकसूदन राम साहू बरीवाला  हास्य, व्यंग्य एवं पैरोडी के जाने-माने हस्ती हैं। वे साहित्यकार के अलावा कलाकार भी हैं।माउथ आर्गन एवं डफली बजाकर लोगों की मनोरंजन करते रहते हैं। मंच में उनकी प्रस्तुति देखते बनती है। बरिवाला के रूप में प्रसिद्ध कवि मकसूदन ने “बरी”के बारे में कविता सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। इस कविता के रचना पर उनका मनाना हैं कि “बरी”के गीत को विशेष रूप से महिलाएं उत्सुकता से सुनते रहते हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ में महिलाएं कई प्रकार के बरी बनातीं हैं।पीठी से बरा+बरी=बराबरी का संदेश दिया करती हैं।इस गीत से बरीवाला को काफी पहचान मिली है। उन्हें मानसरोवर सम्मान मिलने  पर कुलेश्वर साहू, चोपेश्वर साहू, मोहनलाल,श्रवण कुमार, नरेंद्र पार्थ,  रोहित साहू,  भारत लाल सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की हैं.

img 20240531 wa00155006305689192450402

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *