भाजपा नेता देवांगन के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

news paper ad tarak7450474476457310900

राष्ट्रीय भाजपा के ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत हुए विभिन्न आयोजन

img 20261008 wa00436506766117029670963

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : छत्तीसगढ़ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री एवं युवा नेता किशोर देवांगन के जन्मदिवस पर बुधवार को नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन परिसर में निःशुल्क महास्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय भाजपा के ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान करीब 300 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। चिन्हित मरीजों के उपचार की भी व्यवस्था की गई। शिविर के साथ रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें लोगों ने रक्तदान किया।

img 20261008 wa00501927972781180034587

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या मे लोग रहे उपस्थित

img 20261008 wa00427914148501246265123

किशोर देवांगन ने बताया कि पिछले दिनों त्रिवेणी संगम क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण नगर के कई इलाके जलमग्न हो गए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपचार और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक था। इसी उद्देश्य से जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।

विभिन्न कार्यक्रमों मे हुए शामिल

img 20261008 wa00448105859525158674755

जन्मदिवस की शुरुआत देवांगन ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर और नवापारा के शीतलापारा स्थित मां गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद राजिम पुल के किनारे स्थित श्री गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ-माताओं को विभिन्न प्रकार का चारा खिलाया। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। नगर के वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को फल-मिठाई के साथ शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

काली मंदिर के सामने समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में केक काटकर मनाया जन्मदिवस

img 20261008 wa00414765282056623807988

देर शाम नगर के मां काली मंदिर के सामने समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *