दुलना मे मनरेगा के तहत हो रहा अटल तालाब का गहरीकरण, मजदूरों को मिल रहा हैँ काम

DCB न्यूज, नवापारा राजिम: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण अंचल मे इन दिनों मनरेगा का काम जोर से शोर से चल रहा हैँ.. इस कार्य अंतर्गत नवापारा से लगे ग्राम दुलना मे अटल तालाब मे जल संचयन हेतु इन दिनों तालाब गहरीकरण का कार्य जारी हैँ. जिसमे गाँव के मनरेगा जॉब कार्ड धारी से एक – एक सप्ताह का काम लिया जा रहा है. वर्तमान मे गाँव के वार्ड क्र – 16 से 20 के मजदूर काम कर रहे हैँ.

img 20260219 2038288132160598913615720

9.99 लाख रूपये की राशि से कुल 3180 मानव दिवस कार्य मिलेगा

सम्बंधित विभाग से जुड़े रोजगार सहायक मनेन्द्र सेन ने बताया कि दुलना गाँव के इस कार्य के लिए कुल 9.99 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई हैँ. जिसमे 3180 मानव दिवस को 261 रूपये मजदूरी दर के हिसाब से कुल 8.30 लाख रूपये की श्रमिक लागत राशि होगी वही 1. 69 लाख रूपये की राशि सामग्री हेतु खर्च की जाएगी. वर्तमान मे यहाँ मनरेगा कार्य समापन की ओर हैँ. काम की सतत निगरानी हेतु गाँव के 5 मेट भी कार्य पर अपनी नजर बनाये हुए हैँ. गाँव के मजदूर भी मनरेगा के तहत काम पाकर काफ़ी खुश हैँ, और बढ़ चढ़कर इस कार्य मे अपनी भूमिका निभा रहे हैँ.

मनरेगा के तहत मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले यह प्रयास होगा… सरपंच नंदकुमार साहू

गाँव के सरपंच नंदकुमार साहू ने कहाकि गाँव मे मनरेगा के तहत मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले यह प्रयास हैँ. आगे भी जी राम जी योजना अंतर्गत गाँव मे श्रमिकों हेतु कार्य करवाने का भरपूर प्रयास करेंगे.

img 20260219 2042186636400929575733137
नंदकुमार साहू – सरपंच, दुलना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *