
पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी साहू सहित मुकुंद मेश्राम, रामेश्वर सोनकर व संजीव सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
DCB न्यूज, नवापारा राजिम : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री( संगठन) पवन साय , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग के अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. बी. आर. गौतम ने नगर के ऊर्जावान युवा नेता मुकुंद मेश्राम को अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण में जिला महामंत्री का दायित्व प्रदान किया है।
इसी तरह संघठन द्वारा ओबीसी मोर्चा रायपुर ग्रामीण के लिए वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू को महिला मोर्चा मे जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा हैँ. तों रामेश्वर सोनकर ‘अप्पू’ को ओबीसी मोर्चा मे मंडल अध्यक्ष, संजीव सोनी ‘टिंकू’ ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा हैँ.

क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू सहित जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
इस नवीन दायित्व के लिए सभी भाजपा नेताओं ने प्रदेश भाजपा संगठन सहित अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू , वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज,नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के प्रति आभार जताया है और कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास कर के यह दायित्व प्रदान किया है, उस विश्वास में खरा उतरने का सदैव प्रयास करेंगे साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में एवं कार्यकर्ताओं के साथ समय समन्वय बनाकर संगठन में नये युवाओ को जोडेंगे और मजबूत करेंगे। नगर के इन नेताओं को नये दायित्व मिलने पर उनके मित्रों एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है.

उन्हें बधाई देने वाले में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू, नपा विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, नपा सांसद प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा, डॉ राजेंद्र गदिया ,नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, प्रेम साधवानी, जनक कंसारी,धीरज साहू, रेशम हुंदल, अविनाश साहू, प्रेमलाल साहू, राजू रजक, चिंटू तराने, सचिन सचदेव,अंकित मेघवानी,गुलशन साहू, जितेंद्र साहू सहित सभी पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल हैँ.
