दर्शन कर देश- प्रदेश में सुख शांति के लिए माँगा आशीर्वाद
DCB न्यूज, नवापारा राजिम :- नववर्ष के अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान कुलेश्वर महादेव के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए कुलेश्वर महादेव पहुंचे। विधायक साहू कार्यकर्ताओं के साथ कुलेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक साहू ने क्षेत्र की सुख शांति एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भगवान कुलेश्वर महादेव से प्रार्थना की। दर्शन पश्चात इंद्रकुमार साहू ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कुलेश्वर नाथ की कृपा सब पर बनी रहे। देश एवं प्रदेश में सुख शांति एवं सौहार्द्र बनी रहे। आम जन खुश एवं निरोग रहे। विधायक साहू के साथ भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी भगवान कुलेश्वर नाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। नव वर्ष के अवसर पर महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, चेतन साहू, धनमति साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुलेश्वर महादेव पहुंचे थे।