नगर के वार्ड नं 14 में आंगनबाड़ी भवन व नाली निर्माण एवं सी सी करणकार्य का हुआ भूमिपूजन

वार्ड के विकास के लिए हूँ दृढ़ संकल्पित… जीना सुजीत निषाद

img 20251119 wa00393193863427707531740

नवापारा राजिम :- नगर के वार्ड नं 14 में बुधवार को आंगनबाड़ी भवन व नाली निर्माण एवं सी सी करण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, वार्ड पार्षद जीना सुजीत निषाद , गीता राजपूत, पूजा श्रीवास व अकरम रिजवी सहित मोहल्लावासियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ. उक्त भूमिपूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद जीना सुजीत निषाद ने कहाकि यह सभी कार्य वार्ड की बहुप्रतीक्षीत मांग थी, आंगनबाड़ी भवन बनने से वार्ड के बच्चों को बहुत सुविधा मिलेगी. वही नाली सड़क के निर्माण से भी वार्ड के लोगो को राहत मिलेगी. उन्होंने कहाकि वार्ड में विकास के लिए वह पूरी तरह दृढ़ संकल्पित हैं, आगे और भी जनकल्याणकारी लोगो के मंशा अनुरूप किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *