मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे राजिम- रायपुर मेमू ट्रेन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे राजिम- रायपुर मेमू ट्रेन का शुभारंभ

सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू सहित अनेको नेता रहेंगे उपस्थित

img 20250912 1641467914235974779789842

नवापारा राजिम :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत राजिम – रायपुर नई मेमू ट्रेन रेल सेवा गाड़ी संख्या 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर – अभनपुर – रायपुर मेमू ट्रेन का राजिम तक परिचालन का शुभारंभ आज गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों द्वारा सुबह 10 बजे से होने जा रहा हैं. वही उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के अलावा वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नवापारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहेंगे. वही मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी नगर सहित अंचलवासियो को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की हैं.

img 20250916 wa00541781762198015605270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *