ट्रैफिक कंट्रोल करने अभी भी चौथे मार्ग की है बड़ी जरूरत
नवापारा-राजिम। नवापारा नगर विगत कई वर्षों से आसपास अंचल का एक बड़ा व्यवसायिक केन्द्र है। आस-पास के गांवों के लिये भी रायपुर मुख्यालय के बाद नवापारा नगर व्यापार पर निर्भर रहा है। जो आज भी है, नगर में गंज रोड एकमात्र चौडा रोड होने के कारण व्यापार और यातायात के लिये उपयुक्त है। गंज रोड के बाद दूसरा सदर रोड है जिसकी चौड़ाई कम होने से यातायात अवरोध होता रहता है। जब से रेलवे कार्य का काम प्रारम्भ हुआ तब से रेलवे स्टेशन के पीछे से होते हुये बस स्टैंड जाने वाला रोड अवरोध के कारण सदर रोड में यातायात का दबाब काफी बढ़ गया है। नगर के लोगो का कहना रेलवे स्टेशन के आफिस का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। उसके पीछे खाली जगह ही केवल निकासी का मार्ग बन सकता है।
रेलवे लाइन के आफिस के पीछे से होते हुए, कोऑपरेटिव बैंक, प्राथमिक बालक शाला, हवेली मंदिर, नलघर, भोई पारा होते हुए बस स्टेशन तक मार्ग निकाला जा सकता है। अगर इसका निर्माण कर दिया जाए तो काफी दिकतों का सामना करने से बचा जा सकता है। फिलहाल रेलवे ने मस्जिद से लेकर छोटू शॉ मिल तक सड़क का निर्माण किया है। उसके आगे भोई पारा और गाड़ा पारा में सड़क निर्माण किया ही नहीं गया। अगर इस मार्ग पर स्थापित लोगो को सही ढंग से मुआवजा व विस्थापन की कार्यवाही किया जाये या यहाँ के निवासियों से मिलकर रास्ता निकाला जाये तों शायद शहर की सूरत बदल सकती हैं, और कुछ हल निकल सकता हैं.
फोरलेन नहीं बनने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। यहाँ के रहने वालों के यहां कोई निर्माण या मरम्मत का कार्य हेतु निर्माण सामग्री स्थल तक लाने तकलीफ होगी और आये दिन विवाद की स्थति आ सकती है या और किसी कार्य हेतु भारी वाहन का आवागमन नहीं हो पायेगा। इस मार्ग को फोरलेन बनाने पर भारी वाहनों का आवागमन हो पायेगा और सदर रोड का दबाब भी कम पड़ेगा।
इन सभी बातो को देखते हुए नगरवासियो ने फोरलेन बनाए जाने की मांग मेमू ट्रेन के शुभारम्भ कार्यक्रम में. पहुँच रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नगरहित के लिए की हैं.