श्री दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल पटेवा में मेडिटेशन व मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

img 20250919 wa00499029252036995236741
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण व अतिथि

श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षकों को तनाव व चिंता से मुक्त बनाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन

राजिम व पटेवा ब्रांच के शिक्षकों ने लिया ज्ञान लाभ

img 20250919 wa00233776462937176898001
अतिथियों के साथ संस्था की सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा, प्राचार्य श्रीमती यास्मीन खान व समन्वयक देवेंद्र साहू

नवापारा राजिम :- स्थानीय दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल पटेवा में शिक्षकों को तनाव से चिंतामुक्त व प्रेरक बनने के उद्देश्य से श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एकदिवसीय मेडिटेशन व मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नितेश भाई जी – नेशनल मोटीवेटर श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान, दमोह मध्यप्रदेश थे. वही अन्य अतिथि के रूप में श्री हेमा दीदी जी (श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रमुख, राजिम व श्री प्रकाश भाई जी-
श्री तिरुलता बहन जी – (अनुयायी -(श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रमुख, राजिम ) भी उपस्थित थी.

img 20250919 wa0066314222182196561326
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

उक्त मेडिटेशन व मोटिवेशन कार्यक्रम में शिक्षकों को चिंता व तनाव से कैसे मुक्त रहे, वे अपने बच्चों व समाज के बीच कैसे प्रेरणा के केंद्र बिंदु बने इन सभी विषयो पर अनेको ज्ञानवर्धक बाते बताई. उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेशनल मोटिवेटर श्री नितेश भाई ने कहाकि हमारी संस्थान का उद्देश्य तन मन व चरित्र को सुंदर बनाकर अच्छा जीवन जीते हुए परमपिता परमात्मा को प्राप्त करना हैं. मेडिटेशन व मोटिवेशन हमारा रोज का उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने जीवन में उद्देश्य, आदेश, स्वदेश व संदेश रूपी चार बातो पर बात करते हुए इसका पालन करने की बात कही. उन्होंने बताया कि हमें मन को अपसेट नहीं करना चाहिए, हमेशा सकरात्मक सोच रखना चाहिए. सेवभाव का गुण हमारे विद्यमान होने चाहिए. हमें स्वस्थिति पर सोचना चाहिए, दुसरो को आगे बढ़ाने व पहले आप का भाव रखकर दुवाये कमाने के उद्देश्य से काम करना चाहिए.

img 20250919 wa00332920391662495287455

अन्य अतिथि ब्रह्माकुमारी संस्थान राजिम प्रमुख श्री हेमा दीदी ने कहाकि मानव को चरित्रवान बनाना ही मिशन का सबसे बड़ा उदेश्य हैं, उन्होंने सभी शिक्षकों को मेडिटेशन व अध्यात्म से जुड़ने की अपील की. अध्यात्म इंसान को अच्छाई की तरफ ले जाता हैं. उन्होंने बाह्य सुंदरता की जगह आत्मा की सुंदरता पर काम करने के लिए बल दिया, जो कि चिरायु व अमर होता हैं. संस्था की ओर से स्वागत भाषण संस्था की प्राचार्या श्रीमती यास्मीन खान ने देते हुए विद्यालय की तमाम गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

img 20250919 wa00595975131294745725496
मुख्य वक्ता नितेश भाई को मोमेंटो भेंटकर उनका सम्मान करती हुई सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा

वही आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था की सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा ने कहाकि यह मेडिटेशन व मोटिवेशन कार्यक्रम शिक्षकों व बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगा. आज के समय आध्यात्मिक ज्ञान व मेडिटेशन हम सभी के लिए अत्यंत जरुरी हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया.उक्त सफल कार्यक्रम के लिए श्री मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमेन श्री प्रकाश दावड़ा व दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती प्रगति दावड़ा मिरानी ने भी बधाई दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समन्वयक देवेंद्र साहू, श्रीमती हरजाब कौर, एडमिन विकास सिंह राजपूत, दिनेश कंसारी, यातायात प्रमुख दिलीप यादव सहित पटेवा व राजिम ब्रांच के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सरहानीय योगदान रहा.

img 20250920 wa00192191916001767277154
राजिम ब्रांच प्रमुख हेमा दीदी जी को मोमेंटो भेंटकर उनका सम्मान करती हुई सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा व अन्य
img 20250920 wa00162444933768475747516
img 20250920 wa00134054796331821322096

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *