संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन राजिम के तत्वाधान में हुआ योगा का आयोजन

योगा हमें प्रतिदिन करनी चाहिए, इससे हमारा मन शांत  और तन स्वस्थ रहता हैं….. संयोजक गाँधी सचदेव

योगाचार्य पारस मणि तारक के योग क्रियाओ से मन्त्रमुग्ध हुए उपस्थित जन

img 20240621 wa00846078006331442607956

नवापारा राजिम :- अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के कृपा से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा अनेक ब्रांचों में योगा दिवस का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में राजिम ब्रांच में भी झूलेलाल धाम सिंधी कॉलोनी में सुबह 6 से 7 बजे तक योगा दिवस का आयोजन किया गया. जिसमे अनेक महात्मा बहन शामिल होकर योग का लाभ उठाया.

योगा दिवस के अवसर पर हरिद्वार के योगा कोच योगाचार्य पारस मणि तारक जी ने योगा की बहुत सी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने योगा के विभिन्न प्रकारो को बताते हुए उनके फायदे भी गिनाये. योगा पश्चात सभी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया गया.

योगा दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मंडल राजिम ब्रांच के संयोजक गांधी सचदेव ने कहाकि योगा हमें प्रतिदिन करनी चाहिए, इससे हमारा मन शांत रहता है और तन स्वस्थ रहता हैं.

img 20240622 wa00362442059904049243959
img 20240622 wa00376856114914853123784

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *