रवेली, परसदा और सकरी धान खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना कर किया खरीदी का शुभारंभ
DCB न्यूज, नवापारा राजिम: जिला पंचायत एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने धान खरीदी तिहार के अवसर पर रवेली, परसदा एवं सकरी धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और धान खरीदी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में धान खरीदी को लेकर उत्साह का माहौल है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की है। इससे किसानों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए प्रावधान के तहत कम उत्पादन के कारण निर्धारित मात्रा में पूरा धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को भी अतिरिक्त राशि का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, युवा मोर्चा महामंत्री ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी पारसमणी साहू, जगदीश साहू, अनिल साहू, डॉ. राजेन्द्र ठाकुर, हरीश वर्मा, मनीष साहू, शुभम साहू, ओमप्रकाश साहू, नेहरू साहू, नामदेव साहू, अर्जुन धीवर, कृष्णकांत नामदेव, हेमंत तारक, संदीप दीवान, कोमल सोनकर, मानसिंह, कुंवरसिंह, नरोत्तम साहू, दूजराम साहू, मुकेश खुटियारे, हरेंद्र अग्रवाल, पुनाराम वर्मा, दुलीचंद साहू, प्रेमनारायण निषाद, गोकुल निर्मलकर, रामेश्वर निषाद, दिनेश साहू, विशेश्वर कश्यप, सीताराम साहू, विजय साहू एवं बी.आर. साहू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।