डिप्टी सीएम अरुण साव के हाथो बलराम देवांगन उत्कृष्ट उद्यमी अवॉर्ड से सम्मानित

कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने के लिए हुए सम्मानित, नगर के आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक हैं बलराम देवांगन

नवापारा राजिम :- कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली संस्थान आईसेक्ट  के संचालक बलराम देवांगन को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए आईसेक्ट उत्कृष्ट उद्यमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

यह सम्मान आईसेक्ट के वार्षिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरूण साव के हाथो प्रदान किया गया।  इस अवसर पर आईसेक्ट के डायरेक्टर डा. सिद्धार्थ चौबे  सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. दुबे कुलसचिव गौरव शुक्ला आईसेक्ट राज्य के प्रमुख  शशिकांत वर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त आईसेक्ट संचालक उपस्थित थे। 

बलराम देवांगन विगत 22 वर्षो से नवापारा नगर में कंप्यूटर शिक्षा दे रहे है,  उनकी संस्था के पढ़े छात्र आज शासकीय एवं निजी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे है। अंचल में इनकी पहचान जाने माने शिक्षाविद के रूप में है। इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, डॉक्टर राजेश्वर पटेल,  डॉक्टर विजय शर्मा,  सतीश गंभीर व किशोर देवांगन ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *