ईद मिलादुन्नबी पर इमदाद फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी पर प्रतिदिन हो रहे है विविध आयोजन

नईदुनिया न्यूज, नवापारा-राजिम: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर इमदाद फाउंडेशन द्वारा पांच दिवसीय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। आज दूसरे दिन आज 23 अगस्त, रविवार को सुबह 10 बजे से सर्व समाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रथमेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया था।

img 20260823 1343021685436126214096519

प्रथमेश हॉस्पिटल के टीम ने दी सेवा

शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में सैकड़ों लोगों ने पंजीयन कराकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बीपी, शुगर, सामान्य जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परामर्श निःशुल्क दिया गया। इमदाद फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि पैगंबर साहब का जीवन मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश देता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फाउंडेशन हर साल ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्यों का आयोजन करता है।

img 20260823 1327422467449720182779874

पांच दिनों का है आयोजन, 25 को होगा सम्मान समारोह का आयोजन

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में आगे भी रक्तदान शिविर, शिक्षा सामग्री वितरण, गरीबों को राशन वितरण और धार्मिक तकरीर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वहीं आगामी आयोजन 24 अगस्त, सोमवार को सुबह 10 बजे सभी अस्पतालों के मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। दोपहर 3 बजे महिलाओं के लिए मिलाद प्रोग्राम रखा गया है। 25 अगस्त, मंगलवार को शाम 6 बजे सभी समाज प्रमुखों, विधायक, अध्यक्ष, डॉक्टर, पत्रकार, शिक्षक, पार्षद आदि के सम्मान समारोह का आयोजन होगा। रात 8 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

img 20260823 1326231603783264693956348

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत पर चलें और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम फैलाएं.. फाउंडेशन

कार्यक्रम के अंतिम दिन 26 अगस्त, बुधवार को सुबह 9 बजे कॉलोनी से निकलकर जामा मस्जिद की ओर जुलूस निकाला जाएगा।फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत पर चलें और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम फैलाएं। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंसानियत के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *