समापन दिवस पर पूर्व सांसद चंदूलाल सहित ब्रम्हकुमारी संस्थान की बहनो का हुआ सम्मान

नवापारा राजिम :- स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में शताब्दी अवसर पर लगातार 11 दिनों से चल रहे एतेहासिक नगर भोज कार्यक्रम का समापन गुरुवार को संपन्न हो गया. उक्त नगर भोज कार्यक्रम में नगर के हर घर,हर समाज,हर धर्म ,जाति ,शासकीय ,अर्धशासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी ,राजिम,
महासमुंद,अभनपुर,रायपुर,आदि जगहों से पधारे अतिथियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया. लगातार 11 दिन तक चले इस नगर भोज में लगभग 45 से 50 हजार लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की.

आज आमंत्रित अतिथियों के अलावा देवार समाज को भी आमंत्रित किया गया एवम देवार समाज प्रमुख का सम्मान राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट ने किया. देवार समाज के लोग आज इस सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि हमे पहली बार किसी मंदिर ट्रस्ट ने आमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया एवम मंच पर हमारा सम्मान किया गया जिससे हम बहुत खुश है, उन्होंने ट्रस्ट को इसके लिए आभार व्यक्त किया.

*बेलटुकरी में 16 नवंबर को होगा भोज*
इसके साथ ही राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की जमीन ग्राम बेलटुकरी राजिम में है एवम सेठ रेखराज चतुर्भुज वहां के मालगुजार थे, तों 16 नवम्बर को पूरे बेलटुकरी गाँव के लोगो को गाँव में ही भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई है.
*24 नवंबर से विशाल विष्णु महायज्ञ का होगा आयोजन, 28 को एतेहासिक कलश यात्रा*
मंदिर ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि 24 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहे विशाल विष्णु महायज्ञ का आयोजन होना है जिसकी तैयारी प्रारम्भ हो गई हैं. साथ ही 28 नवम्बर को विशाल ऐतिहासिक कलश एवम शोभा यात्रा प्रातः सुबह 10 बजे निकाली जावेगी. मंदिर सर्वराकार मोहन अग्रवाल गोपाल गिरधारी अग्रवाल ने सभी भगवत प्रेमियों से विष्णु महायज्ञ, कलश शोभा यात्रा एवम 28,29,30 नवम्बर 3 दिन के आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
