
नवापारा राजिम:-विकासखंड अभनपुर के अंतर्गत सेक्टर स्तर कार्यक्रम दिनांक 13 नवंबर को ग्राम पोड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखा गया है इसमें 13 प्रकार के खेल विधा को शामिल किया गया है जिसमें दलीय आधार पर खो-खो, कबड्डी, रस्सा कसी, वालीबाल, बास्केटबाल, रोप स्किपिंग, फुगड़ी एवं एकल में शतरंज,गेड़ी दौड़ 100 मीटर, तैराकी (स्विमिंग) भारत तोलन, शरीर सौष्ठव, कुश्ती शामिल है इसमें महिला/पुरुष भाग ले सकते हैं इसके लिए कार्यक्रम नियमावली में पहला आयु सीमा हेतु समस्त प्रतिभागी आधार कार्ड की छाया प्रति दूसरा प्रतिभागी अपना गाड़ी डंपर रस्सी खेल सामग्री साथ लाएंगे।
समस्त खेल प्रतियोगिता प्रथम दिवस से आरंभ किया जाएगा एवं समस्त प्रतिभागियों की प्रथम दिवस से उपस्थिति अनिवार्य रहेगी. “युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव” 2025 ग्राम पोड़ में आयोजित हो रही है इसके जोन प्रभारी श्रीमती दीपिका माहेश्वरी प्राचार्य होगी. इस खेल महोत्सव में सेठ फूलचंद महाविद्यालय नवापारा, कुलेश्वर महादेव महाविद्यालय तर्री,शासकीय महाविद्यालय तामासिवनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय नवापारा, नगर पालिका परिषद नवापारा, ग्राम पोड़ सहित 26 ग्रामों के खिलाड़ी शामिल होंगे. यह जानकारी जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू ने प्रदान किया ।