खबर का असर: गोबरा अंडरब्रिज से रेलवे ने पानी कराया खाली, राहगीरों को मिली राहत



मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की सक्रियता से दूसरे दिन हुई कार्रवाई, जलभराव की समस्या हुई दूर

file 00000000c8cc8207a9c5e1c40d2e50501881793087683787163


DCB न्यूज, नवापारा-राजिम। कुर्रा-सोनसिल्ली मार्ग स्थित रेलवे अंडरब्रिज में तीन फीट तक पानी भरने और इससे ग्रामीणों, छात्रों एवं किसानों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित खबर का असर दूसरे ही दिन देखने को मिला। खबर प्रकाशन के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और अंडरब्रिज में भरे पानी की निकासी का कार्य कराया गया। पानी निकलने के बाद इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।


बताया गया कि मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की सक्रियता से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। अंडरब्रिज में जलभराव के कारण लंबे समय से आवागमन प्रभावित हो रहा था। पानी की निकासी होने के बाद अब मार्ग पर आवागमन सुचारु होने लगा है।

जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने समर्थको संग किया था धरना प्रदर्शन

img 20260821 1739537716928037024260550
प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू


गौरतलब है कि अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्रों, किसानों और ग्रामीणों ने पानी में उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए समाचार प्रकाशित किया गया था।

img 20260821 wa00194745102303215178701


वहीं, रेल मंडल सलाहकार समिति के सदस्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल तथा अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के शीघ्र निदान के लिए पहल की थी। इसके बाद दूसरे दिन सुबह रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अंडरब्रिज से पानी की निकासी करा दी।


खबर प्रकाशन के बाद रेलवे अधिकारियों की तत्परता से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान हुआ। इससे आसपास के दर्जनों गांवों से गोबरा नवापारा एवं राजिम आने-जाने वाले छात्रों, किसानों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय लोगो ने जताया आभार


स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन और विशेष रूप से मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की सक्रियता की सराहना की। साथ ही जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह एवं सलाहकार समिति के सदस्य विजय गोयल के प्रति भी आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए रेलवे द्वारा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *