परदेशी राम साहू को रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा की कमान, पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के प्रति जताया आभार

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री व पार्षद परदेसी राम साहू को रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं. किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव व पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग द्वारा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू के अनुशंसा पर हुई है. अपनी नियुक्ति पर परदेसी राम साहू ने पार्टी के शीर्षास्थ नेताओं का आभार जताते हुए सौंपे गए दायित्व पर खरा उतरने की बात कही.

पार्टी व किसान हितैषी कार्यों को गति देने रहेगी प्राथमिकता….परदेशी राम

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दिया है मैं उसे स्वीकारते हुए किसानों सहित पार्टी के हित के लिए काम करूंगा. भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं किसान हितैषी कार्यों को किसानों के बीच पहुंचाने के लिए अपना हर संभव प्रयास करूंगा.

img 20260109 1938587704198784076354707

इन्होने दी बधाई

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर परदेसी राम साहू को बधाई देने वालों में प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा उपाध्यक्ष विजय गोयल, प्रदेश अनुसूचित जाति कार्य समिति सदस्य दयालु गाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, अभनपुर अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष भरत बैस ज़िन्दगी चंपारण मंडल अध्यक्ष पोषण साहू, खोरपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव सहित नगर के भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षद व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *