
सौ वर्ष का गौरव—वैदिक परंपरा का महायज्ञ, भक्ति,आस्था,विश्वास और संस्कृति का होगा अद्वितीय मिलन
नवापारा राजिम :- नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के पास सेठ रेखराज चतुर्भुज अग्रवाल परिवार द्वारा नगर को समर्पित राधाकृष्ण मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी महोत्सव का किया जा रहा है,जिसमे 12 दिवसीय नगर भोज के बाद सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के साथ विशाल विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ हो रहा है. जिसकी प्रतिक्षा नगर के लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे थे. उक्त आयोजन सोमवार 24 नवंबर से प्रारम्भ होकर रविवार,30 नवंबर तक चलेगा। यह सात दिवसीय वैदिक अनुष्ठान नगर में आध्यात्मिक माहौल और धार्मिक उत्साह का संचार करेगा. प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक यज्ञ होगा.
ये होंगे मुख्य यजमान
इस यज्ञ में यजमान के रूप में नयन निधि अग्रवाल,प्रतीक पूजा अग्रवाल एवम श्वेता अंकित अग्रवाल रहेंगे जिन्हें बहुत ही अनुष्ठान के कड़े नियमो का पालन करना होगा.
नवापारा नगर में लगभग 25 वर्ष से अधिक हो गए विष्णु महायज्ञ नही हुवा. इसलिए भक्तों में इस यज्ञ को देखने ,दर्शन एवम परिक्रमा करने के लिए जबरदस्त उत्साह है.

यज्ञ के मुख्य आचार्य मंडली में यज्ञाचार्य पं. संतोष मिश्रा, उपाचार्य पं. देवेंद्र दुबे, ऋग्वेदाचार्य पं. अमित तिवारी, यजुर्वेदाचार्य पं. कमल किशोर शर्मा, सामवेदाचार्य पं. भानु उपाध्याय, अथर्ववेदाचार्य पं. सौरभ पांडेय, तथा कृष्ण यजुर्वेदाचार्य पं. कामेश तिवारी अपनी वैदिक सेवाएँ प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त पं. राजाराम पांडेय सहित नगर एवं आसपास क्षेत्र के अनेक विद्वान वैदिक ऋत्विज, होता और पुरोहितगण यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में शामिल रहेंगे। काशी से विद्वान ब्राम्हण इस यज्ञ को सम्पन्न कराने पहुंच गए है,मंदिर परिसर एवम आस पास को दुल्हन की तरह सजाया गया है,जिसे देखकर ऐसे लग रहा है, जैसे कुम्भ नगरी में आ गए. यज्ञ स्थल पर पहुंचते ही अद्भुत अलौकिक शांति का एहसास होता है.
पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. नीलेश पांडेय, प. सूर्यकांत तिवारी, पं. आदित्य तिवारी, पं. केशवचंद्र तिवारी, प. धर्मेंद्र दुबे, पं. चिरंजीवी पांडेय, पं. विद्याधर तिवारी, प. शिवन् पांडेय, पं. हेमंत शर्मा, प. कौशलेन्द्र तिवारी, प. खिलेश शर्मा, पं. बिट्टू शर्मा, पं. प्रशांत पांडेय, प. अशोकप्रसाद तिवारी, पं. सत्यम पाठक, तथा प. अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

सैकड़ो सेवा धारी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु दिन रात डटे हुवे है, कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को अपने हाथ मे लेकर सफल बनाने लगे हुवे है,इस हेतु मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार मोहनलाल अग्रवाल ,गोपाल अग्रवाल एवम संगठन समिति के प्रमुख गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले यज्ञ,हवन, पूजन, प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भगवान राजीवलोचन,कुलेश्वर महादेव ,राधा कृष्ण मंदिर परिसर का पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए शांति सुरक्षा हेतु चारो ओर कैमरे लगवाए गए है,एवम एल ई डी भी लगवाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रसासन का भी सहयोग मिल रहा है.

इसके साथ ही मंदिर में स्थित शिव परिवार में गणेश जी की मूर्ति खंडित होने कारण जयपुर राजस्थान से मार्बल की गणेश मूर्ति मंगवाई गई है,जिसका भी आज ही प्राण प्रतिष्ठा है, आज इस भव्य एवम विशाल आयोजन में पूरा नगर जाति पाती का भेदभाव भूलकर एक होकर पूरे प्रदेश ही नही पूरे देश मे प्रेम सदभावना का संदेश दे रहा है, समिति ने समस्त अंचल वासियों को आमंत्रित करते इस महान पुण्य के अवसर पर जरूर पधारने की अपील की।