नवापारा ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में हुआ आयोजन
नवापारा राजिम:- नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती नेहरू घाट स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया. इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदान एवं उल्लेखनीय कार्यों को याद किया. कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मथानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी रामा यादव पार्षद अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, राम रतन निषाद, तरुण कंसारी, अजय साहू, अजय कोचर, डॉ रामकुमार शर्मा, राजा चावला, राकेश सोनकर, अनूप खरे, वीरेंद्र राजपूत, मितेश शाह, समारु कंसारी, दाऊ राम साहू, विक्की साहू, सौरभ सोनी राशिद तिगाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे.