जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू ने किया स्वागत

नवापारा राजिम:- महाप्रभु वल्लभाचार्य की नगरी चम्पारण में पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कैबिनेट मंत्री विभूति भूषण जिन्ना, अनंत नायक सांसद क्योझर, परशुराम मांझी पूर्व सांसद नवरंगपुर , रमेश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उड़ीसा, प्रीतम सिंह दीवान पूर्व विधायक खल्लारी, दीनबंधु बिश्नोई, मनोज साहू, संतोष साहू दर्शन हेतु पहुंचे. जहाँ ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर एवं युधिष्ठिर चंद्राकर ने गुलदस्ता से उनका स्वागत किया।
सभी नेताओं ने चंपारण में महाप्रभु के साथ, राम दरबार का दर्शन कर चंपेश्वर महादेव में विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद साहू ने चंपारण के इतिहास के बारे में उन्हें विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने श्री राम वन गमन पथ, गौशाला, श्री वल्लभाचार्य जी,श्री चंपेश्वर महादेव, श्री राम जानकी मंदिर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. गौशाला के बारे में सुनते ही मंत्री जी अपने आप को रोक ना सके और गोशाला जाने की इच्छा जाहिर की एवं एक्टिवा में ही बैठकर गौशाला पहुंचे और गायों को प्रणाम किया तथा गुड़ से बने भोग खिलाया।
उक्त कार्यक्रम में चम्पेश्वर महादेव के अध्यक्ष नन्हूराम साहू, दुष्यंत साहू उपसरपंच चंपारण भी उपस्थित रहे। चंपारण धाम दर्शन के बाद मंत्री भूषण ने बताया कि भविष्य में सपरिवार चंपारण दर्शन में आने की बात कहीं ।