स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत निमोरा में हुआ आयोजन

क्षेत्रीय विधायक सहित अधिकारी कर्मचारी व स्वच्छता दीदियों ने किया साफ सफाई

img 20250925 wa00305651997579582189602

नवापारा राजिम:- स्थानीय ठाकुर प्यारे लाल राज्य ग्रामीण एवं विकास संस्थान, निमोरा में एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में सम्मानिय अतिथियों के साथ स्वच्छता ग्राही दीदीयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू, श्रीमती निहारिका बारिक सिहं, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कुमार विश्वरजंन, अश्वनी देवांगन, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, अरुण कुमार साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत निमोरा उपस्थित रहें।

img 20250925 wa00412982476417395416104

ज्ञात हो कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत यह कार्यक्रम हुआ, जिसमे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियो ने भी साफ सफाई किया. यह जानकारी राजेन्द्र पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा दी गई।

img 20250925 wa00375434944150055138504

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *