शासन प्रशासन से उचित समाधान करने की मांग की

नवापारा राजिम :- बुधवार को दिन भर हुई तेज बारिश के चलते नवापारा से लगे ग्राम कुर्रा के रेल्वे किनारे बसें निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस परेशानी का कारण पीड़ित परिवार ने सिंचाई विभाग और रेल्वे विभाग को माना क्योंकि इनके द्वारा ही निर्माण कार्य के समय निकासी का एकमात्र साधन को बंद करने से पानी लोगो के घरों मे घुस गया. पानी निकासी नहीं होने से नहर का पानी नहर व रेल्वे के बीच बसें घरों मे पानी भर गया. जिससे गोपाल राम साहू पिता तुलाराम साहू के घर तों 3-3 फ़ीट पानी किचन, बैडरूम, हाल सहित सभी जगह भर गया. इसके अतरिक्त कुसुम साहू पति पोखन साहू, दुलीचंद सरसस्वती खरे व सूरज गेंन्द्रे का घर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ. वही इसके अतरिक्त नहर से लगे अन्य लोगो के घरों मे नहर का पानी घुस आया जिससे उनको भी काफ़ी दिक्कत हुई. सभी पीड़ितों ने उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने और पीड़ितों को यथासंभव मुआवजा प्रदान करने की मांग की हैं.

पिछले वर्ष भी हुआ था यही समस्या
ज्ञात हो कि कुर्रा गाँव में ग्रामीणों के घर पानी भरने की समस्या नई नहीं हैं, यह पिछले वर्ष से चली आ रही हैं, रेलवे ट्रैक के निर्माण के बाद यह पिछले वर्ष से लगातार हो रहा हैं, जहाँ तेज बारिश और नहर में भारी बारिश के चलते पानी बढ़ने से यहाँ आसपास बसें लोगो के घर पानी भर ही जाता हैं, पिछले वर्ष भी दर्जनों परिवार इस समस्या से प्रभावित हुए थे. लेकिन शासन प्रशासन की दिलचस्पी की कमी के चलते यह इस बार भी पुनः घटित हो गई. यहाँ के निवासी काफ़ी परेशान व दुखी हैं.सभी ने इस ओर कोई ठोस रणनीति बनाकर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं.
क्या कहते हैं ग्राम सरपंच
इस मामले पर सरपंच प्रतिनिधि डामेश साहू ने कहाकि प्रशिक्षण के चलते देर से ग्राम पहुंचा हूँ, जानकारी लेकर जो उचित व्यवस्था होंगी करवाने की कोशिश करूँगा.
क्या कहते हैं एसडीएम
इस मामले पर एसडीएम रवि सिंह ने मामले को दिखवाकर समस्या की समाधान की बात कही.