पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल की धर्मपत्नी संगीता गोयल ने जन्मदिन पर लगाया आम का पौधा

DCB न्यूज, नवापारा राजिम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवापारा भाजपा मंडल द्वारा रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विजय गोयल की धर्मपत्नी संगीता गोयल का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगीता गोयल ने आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधे के पूर्ण विकसित होने तक उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को पौधारोपण से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है।
उल्लेखनीय है कि संगीता गोयल को वृक्षारोपण की प्रेरणा उनके पति विजय गोयल से मिली है। विजय गोयल ने अपने पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी थी। उनके प्रयासों से नवापारा नगर में गुलाब पार्क एवं नेहरू उद्यान जैसे दो प्रमुख उद्यानों का निर्माण हुआ। इसके साथ ही “ग्रीन नवापारा” अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए गए, जो आज विशाल वृक्षों का रूप लेकर शहर की हरियाली और सुंदरता को बढ़ा रहे हैं।


कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित मेघवानी, पालिका सभापति सचिन सचदेव, रवि साहू, निर्मला धीरज साहू, चेतन साहू, सौरभ (सिंटू) जैन, प्रेम साधवानी, अग्नि यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।