सीबीएसई बारहवी बोर्ड परीक्षा परिणाम में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम रहा शानदार,

इंद्रज द्विवेदी 92.2 प्रतिशत अंको के साथ बने क्लास टॉपर, 91.6 प्रतिशत के साथ आयुष साहू रहे द्वितीय व 91 प्रतिशत अंक के साथ मानस साहू रहे तृतीय

img 20260514 2029568565350989330659264
Indraj Dwivedi – Topper of the school

DCB न्यूज, नवापारा राजिम :- स्थानीय दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल पटेवा के बच्चो ने सीबीएसई बारहवी बोर्ड परीक्षा में अपना दमखम दिखाते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है. बुधवार को जारी हुए बारहवी बोर्ड कक्षा की परीक्षा परिणाम में संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा. संस्था में बारहवी कक्षा के टॉप तीन बच्चों में इंद्रज द्विवेदी ने 92.2 प्रतिशत के साथ कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं. वही द्वितीय स्थान पर आयुष साहू 91.6 प्रतिशत व तृतीय स्थान मानस साहू 91 प्रतिशत ने अंक प्राप्त किया हैं. इसी तरह संस्था क़े अन्य होनहार बच्चों मे चतुर्थ स्थान किंजल जायसवाल 88.6 प्रतिशत व सिमरन वर्मा ने 87 प्रतिशत व सुकृति तिवारी ने 85 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय सहित अपने परिजनों का नाम रोशन किया.

img 20260514 wa00442936082657845816533

इसी तरह संस्था के अन्य बच्चों ने भी शानदार सफलता हासिल किया है. सभी सफल बच्चो ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनो व संस्था को दिया. सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को संस्था क़े प्रेसिडेंट प्रकाश दावड़ा, चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वही संस्था की सेंटर हेड कविता शर्मा, प्राचार्य यास्मीन खान, बोर्ड कक्षाओ क़े शिक्षक व विद्यालय क़े अन्य स्टॉफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही भविष्य में और बेहतर रणनीति क़े साथ कार्य करते हुए और उत्कृष्ट परिणाम लाने की बात कही. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बच्चों क़े अच्छे परिणाम क़े लिए पूरी प्लानिंग क़े साथ कार्य किया गया था, जिसके चलते परिणाम अच्छा आया. ज्ञात हो नवापारा से लगे पटेवा में संचालित दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई माध्यम का स्कूल हैं, जहाँ पढ़ाई के अतरिक्त अन्य गतिविधियों को भी शानदार ढंग से सिखाया जाता हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *