बंगाल, पाण्डुचेरी और असम की जीत पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष परदेशी राम साहू का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत…. परदेशी राम साहू

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष परदेशी राम साहू ने पश्चिम बंगाल, पाण्डुचेरी एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर वहां के लोगो का आभार जताते हुए उन्हें जीत की बधाई दी.
उन्होंने कहाकि यह विजय देश की जागरूक जनता के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर निरंतर बना हुआ है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

10044813811836330872818841569


पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक जनसमर्थन देकर लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान की है। पाण्डुचेरी में स्थिर, जवाबदेह एवं विकासोन्मुख शासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया है, वहीं असम में भाजपा सरकार के उत्कृष्ट कार्यों पर पुनः भरोसा जताते हुए प्रचंड जनादेश दिया गया है।
यह विजय भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष एवं सेवा भाव का प्रतिफल है। विशेष रूप से किसान, युवा, महिला एवं गरीब वर्ग ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बनाया है।


भारतीय जनता पार्टी इस जनादेश को जनसेवा का संकल्प मानते हुए किसानों के उत्थान, ग्रामीण विकास, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण के लिए और अधिक प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।
भाजपा किसान मोर्चा, रायपुर ग्रामीण की ओर से हम सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों का आभार व्यक्त करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ निरंतर जनसेवा में समर्पित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *