जनपद सदस्य वर्षा संतोष मिश्रा ने 2 लाख रूपये ने निधि से देने की घोषणा, समाज ने जताया आभार

नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : समीपस्थ ग्राम पंचायत तर्री में निवासरत विप्र समाज को सामाजिक सांस्कृतिक कार्य हेतु ग्राम पंचायत तर्री द्वारा विप्र समाज को भूमि आवंटन किया गया था, जिसका विधिवत भूमि पूजन पंडित कन्हैया तिवारी के मंत्र उच्चारण के साथ गुरुवार को किया गया । इस दौरान ग्राम सरपंच लता सिन्हा, जनपद सदस्य वर्षा संतोष मिश्रा, उपसरपंच विवेक शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि लखन लाल सिन्हा, विप्र कुल महिला मंडल अध्यक्ष नवापारा रेखा तिवारी, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, सचिव सोमा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, विप्र कुल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवापारा प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी तथा समस्त पंचगण उपस्थित थे ।

विप्र समाज भवन निर्माण के लिए जनपद सदस्य वर्षा संतोष मिश्रा जनपद सदस्य ने जनपद निधि से दो लाख रूपये देने की घोषणा की । कार्यक्रम के अंत में आये हुए समस्त विप्र गण एवं अतिथियों का तनु मिश्रा (प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा छत्तीसगढ़,) ने आभार व्यक्त किया ।