बंगाल की यह जीत मोदी जी के 2047 की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा
नवापारा राजिम : भारतीय जनता पार्टी की बंगाल, असम और पुडूचेरी में मिली चुनावी सफलता पर भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है। बंगाल की यह जीत मोदी जी के 2047 की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा. गोयल ने इस विजय के लिए वहां के सभी हिन्दू मतदाता भाई – बहनो का आभार जताया, जिन्होंने बढ़ चढ़कर मतदान किया.
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व को नमन करना चाहता हूँ, जिनके दूरदर्शी मार्गदर्शन, संगठन क्षमता और सशक्त नेतृत्व ने इस जीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके कुशल निर्देशन में पार्टी ने जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व कार्य किया और यही इस ऐतिहासिक सफलता का एक प्रमुख आधार बना।

यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता के विश्वास की जीत है…. गोयल
भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि छत्तीसगढ़ से हमारे भाजपा के संघठन मंत्री पवन साय सहित अनेक समर्पित नेताओं ने इस अभियान में अहम योगदान दिया, यह सब उसका भी परिणाम हैं ।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल नेताओं की नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की जीत है, जिसने दिन-रात मेहनत करके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता के विश्वास की जीत है। आइए, इस ऐतिहासिक सफलता से प्रेरणा लेकर हम सब मिलकर भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और आगे बढ़ाएं।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।