मोदीजी के चमत्कारिक नेतृत्व से भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता…. देवांगन

img 20260504 1950553034271147591463869

नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया । इस मौके पर युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और जश्न में शामिल हुए । किशोर ने भाजपा की जीत पर कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है, विशेषकर बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है । इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश पीएम मोदी पर भरोसा करता है । सही मायनों में कहा जाय तो इस जीत के वास्तविक शिल्पकार हमेशा की तरह पीएम मोदी ही हैं, जिनके सशक्त नेतृत्व व मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन की जोड़ी के संयुक्त निर्देशन में पार्टी के लाखों देवतुल्य कर्मठ कार्यकर्ताओं ने इस जीत की नींव रखी । अगर यही क्रम जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत भाजपामय होगा ।

10044643381261321174284480896


देवांगन ने आगे कहा कि भाजपा की जीत में मातृशक्तियों के योगदान को कमतर नहीं आंका जा सकता, जिन्होंने हर बार की तरह इस बार भी भाजपा को जमकर वोट दिया । खुद पीएम मोदी मातृशक्तियों के इस आशीर्वाद के लिए हर बार उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं । निश्चित तौर पर भाजपा मातृशक्तियों की सदैव ऋणी रहेगी । देवांगन ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में भगवा लहराना इस बात का संकेत है कि लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी की नकारात्मक राजनीति से वहां की जनता आक्रोशित है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा में अपना सुनहरा भविष्य देखती है । पीएम मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में बनने वाली भाजपा सरकार निश्चित तौर पर उनके इस विश्वास को बनाए रखते हुए उनका ऋण चुकाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *