नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर के नेतृत्व मे हुई बड़ी कार्यवाही, दुलना में रेत परिवहन के लिए बने अस्थायी मार्ग को तोड़ने की हुई कार्यवाही
नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : गोबरा नवापारा क्षेत्र अंतर्गत महानदी क्षेत्र से हो रहे रेत के अवैध परिवहन पर गोबरा नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. और रेत से भरे हाईवा वाहनों को पकड़कर थाने में खड़ा करवाया. तहसीलदार ने कार्यवाही के दौरान धमतरी जिले में चल रहे घाट से दुलना होते हुए निकल रहे वाहनों पर कार्यवाही की और नदी में बने रास्ते को भी काटा. सुशासन त्यौहार के दौरान हुए इस बड़ी कार्रवाई से सभी हैरान थे, राजस्व विभाग की टीम ने दुलना सहित मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर अवैध परिवहन कर रहे रेत गाड़ियों को पकड़ा. इस कार्रवाई से बेखौफ़ होकर रेत का अवैध परिवहन कर रहे रेत माफिया सन्न हैं. वही लोगों का आरोप है कि यह सब काम विभागीय ढीलाई के कारण हो रहा है, उन्होंने आगे भी ऐसे ही कड़ी कार्रवाई करने के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग की.

बिगड़ रहा महानदी का स्वरुप, राजस्व की हो रही हैं क्षति
ज्ञात हो कि लगातार हो रही रेत के अवैध परिवहन से एक और जहां महानदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व में भी भारी नुकसान हो रहा है. वही देर शाम खनिज विभाग की टीम नवापारा थाने पहुंची और जप्ती की कार्यवाही की गई. जांच पश्चात खनिज (विकास एवं विनियमन) 1957 की धारा 21 (1) (5) एवं गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71(1) (2) (5) का लावा प्रत्तीसगढ़ खनिज (नन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के नियम 13 में निहित शर्तों के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई.

इन वाहनों पर हुई कार्यवाही
जिन वाहनों पर कार्यवाही की गई उनका वाहन क्र
सीजी 08 एवाय 5945, सीजी 07 सीएल 5908, सीजी 07 सीएम 7146, सीजी 04 पीडब्लू 2323, सीजी 07 सीक्यू 2557, सीजी 04 क्यूए 7233, सीजी 07 सीएल 7574, सीजी 04 पीडी 4150 हैं. रेत से भरे इन सभी हाइवा वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया हैं. उक्त कार्यवाही में खनिज विभाग से सुनील दत्त शर्मा, डीके साहू, रिजवान खान, लीलेश्वर मानिकपुरी सहित अन्य शामिल थे.
क्या कहते है नवापारा तहसीलदार
तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर ने कहाकि रेत के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी.