नवापारा भाजपा किसान मोर्चा ने सोनेसिली मे चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने ली पार्टी की सदस्यता

किसानो को साधने मे जुटे किसान मोर्चा के पदाधिकारी

img 20240930 wa00175285713488984545445
ग्रामीणों के किसान मोर्चा की टीम

नवापारा राजिम :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नवापारा मंडल के द्वारा सोमवार को ग्राम सोनेसिली में सदस्यता अभियान चलाया गया, जहाँ किसान मोर्चा के अध्यक्ष चेतन साहू, महामंत्री कैलाश तिवारी, युवा मोर्चा मंत्री द्विज साहू सहित अन्य किसान नेता गाँव के प्रत्येक घरों मे पहुँचे और पार्टी का सदस्य बनाया. किसान मोर्चा के पदाधिकारी इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराते हुए बीजेपी कार्यकाल मे हुए विकास कार्य के बारे मे भी बता रहे थे. वही देश की बड़ी पार्टी का ग्रामीणो के बीच पहुंचकर उनको अपनी पार्टी मे जोड़ने की बात के चलते बड़ी संख्या मे ग्रामीण भी उत्सुकता के साथ इसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे थे.

img 20240930 wa00183862297814454489816

नवापारा भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चेतन साहू ने कहाकि लोगो मे पार्टी के प्रति जनाधार हैँ, लोग देश के प्रधानमंत्री मोदी के कार्यशैली से इतने ख़ुश हैँ कि वे स्वयं सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसकी सदस्यता दिला रहे हैँ. मोर्चा के महामंत्री कैलाश तिवारी व द्विज साहू ने कहाकि मोदी जी के कार्यकाल मे किसानो की आर्थिक स्थिति सुधरी हैँ, प्रदेश की वर्तमान साय सरकार ने धान का एकमुश्त पैसा देकर यह प्रमाणित करने का काम किया हैँ, भाजपा जो कहती हैँ, वह करती भी हैँ. उन्होंने बताया कि किसान मोदी कार्यकाल मे समृद्ध हुआ हैँ. इस दौरान ग्रामीण सदस्य बनाने के अलावा अन्य मुद्दों पर भी भाजपा नेताओं से चर्चा कर उन्हें अपने सुझाव देते नजर आये. उक्त सदस्यता अभियान मे बड़ी संख्या मे भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

img 20240930 wa00253077278235158266795
चेतन साहू – अध्यक्ष – नवापारा भाजपा किसान मोर्चा मण्डल
img 20240930 wa00237560294671611230193
कैलाश तिवारी – महामंत्री – नवापारा भाजपा किसान मोर्चा मण्डल
img 20240930 wa00245857586864998014149

द्विज साहू  – युवा मोर्चा मंत्री, नवापारा भाजपा युवा मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *