दर्रा में “एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत हुआ वृक्षारोपण, बड़ी संख्या में  रोपे गये पौधे 

जनप्रतिनिधि , पालक, शिक्षक व बच्चों ने रोपे माँ के नाम पौधे 

ग्लोबल वार्मिंग एवं प्राकृतिक असंतुलन के परिदृश्य में यह वृक्षारोपण अभियान बहुत ही सार्थक प्रयास…..संकुल समन्वयक मनोज कुमार साहू  

img 20240710 wa00475075057982858753608

धमतरी /कुरुद :-  समीपस्थ ग्राम दर्रा में  10 जुलाई बुधवार को वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण किया गया। धमतरी जिला प्रशासन कलेक्टर महोदया नम्रता गाँधी के विशेष निर्देश पर जिले के सभी विकासखण्ड के विद्यालयों में भौगोलिक स्थिति की सटीक जानकारी के लिए विकसित “जियो ट्रैक्कर एप” के साथ वृक्षारोपण किया गया।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा “मन की बात” में उल्लेखित पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” आज भारतवर्ष में धरातल पर फलीभूत हो रहा है। आज के भयावह होते जा रहे ग्लोबल वार्मिंग एवं प्राकृतिक असंतुलन के परिदृश्य में यह वृक्षारोपण अभियान बहुत ही सार्थक सिद्ध हो रहा है। जिसके बेहतर सुखद परिणाम हम आने वाले कुछ वर्षों में देख पाएंगे।

img 20240710 wa00485332829955221399374

तात्कालिक ग्लोबल वार्मिंग की भयावहता के परिदृश्य में यह वृक्षारोपण अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण एवम प्रत्येक नागरिकों के लिए नितांत आवश्यक हो गया है। सम्पूर्ण भारतवर्ष माताओं को समर्पित इस वृक्षारोपण अभियान में माताओं, जनप्रतिनिधियों,पालकगणों ,आम जनमानस, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ बहुत ही सकारात्मक सुखद परिणाम की आशा किया जा सकता है।

वृक्षारोपण अभियान के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए संकुल समन्वयक मनोज कुमार साहू ने बताया कि  वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम दर्रा के विद्यालय परिसर में आवश्यक तैयारी के साथ वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में भी जामुन, जाम, नींबू, करौंदा आँवला जैसे औषधीय उपयोग के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्य को विस्तार प्रदान करते हुए गांव के प्रमुख तालाब के किनारे पीपल,बरगद,नीम,आम जैसे छायादार व फलदार पौधों का रोपण पूरी सुरक्षा के साथ के साथ किया गया।

img 20240710 wa00453703163674014278803

 इस महत्वपूर्ण अभियान में ग्राम पंचायत दर्रा सरपंच श्री त्रिलोचन साहू,उप सरपंच एवम शाला प्रबंधन समिति प्रा.शा. गिरीश ध्रुव,उपाध्यक्ष थलेन्द्र रात्रे,शाला प्रबंधन समिति माध्यमिक शाला अध्यक्ष उदय साहू,वरिष्ठ सदस्य गिरिवर साहू,संकुल प्राचार्य नीलकमल साहू, संकुल समन्वयक मनोज कुमार साहू, कन्हैयालाल गुरु प्रभारी प्रधानपाठक, लोकनाथ साहू, मनोज कुमार देवांगन,श्रीमती साधना ध्रुव प्रधान अध्यापिका, श्रीमती लक्ष्नी गायकवाड, अर्जुनदास मानिकपुरी प्रधानपाठक, हेमलाल साहू, पोखराज ध्रुव,शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी साहू, तामेश्वरी साहू शिक्षाविद,नागेश्वरी साहू सदस्य,पंचगण सीमा यादव, टामिन साहू,वैजंती ध्रुव,मथुरा साहू,धनेश्वरी साहू,पालकगण श्रीमती भारती साहू,मंजू सेन,सीता साहू,टीकाराम साहू, सहायक चिकित्सा अधिकारी श्रीमती अंजलि राय,पालक महेंद्र राय,फार्मासिस्ट ओमकुमार साहू,औषधालय सहायक तिलक राम वर्मा, कर्मचारी भुवन लाल साहू, वैकल्पिक शिक्षक हुमन साहू,पुर्नेंद्र साहू, सफाई कर्मचारी श्रीमती अनुसूईया सेन, श्रीमती विमला साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रकार ग्राम दर्रा में वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम अविस्मरणीय रहा।

🌳🌴🌳🌳🌴🌳🌳🌴🌴🌳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *