
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराटूपर टीम के शानदार करतब के आयोजन के लिए जताया आभार

नवापारा राजिम :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ( रजत जयंती वर्ष ) के समापन दिवस पर बुधवार को सेंध लेक मे भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण ऐरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराटूपर टीम के शानदार करतब भरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के प्रति अपना हृदय से आभार प्रकट किया.
उन्होंने कहाकि सांसद बृजमोहन के प्रयास व आग्रह से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत के बाद भारतीय वायुसेना के पराक्रम और साहस से भरा यह देशभक्ति व जोश से भरा कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हो पाया. यह अनूठा आयोजन लगभग 16 वर्षो बाद हुआ हैं, जिसका लुत्फ़ महिला, पुरुष, बच्चे सहित हर वर्ग के व्यक्ति ने उठाया. इस कार्यक्रम में सभी ने भारतीय वायु सेना का हजारों फ़ीट की ऊंचाई में जाकर साहस, बहादुरी जोश का जो शानदार स्टंट व करतब देखा वह वाकई ही अद्भुत था, हम सभी को अपनी वायु सेना पर गर्व हैं, जो गगन में अपनी पराक्रम से दुश्मनो को सबक सिखाने में सक्षम हैं.
उपस्थित हजारों युवा भी इस शानदार करतब से प्रेरणा लेंगे और आगामी दिनों में भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा के लिए तैयार होंगे . उन्होंने इस आयोजन के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया.