धू – धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण, हजारों लोग बने एतेहासिक पल का गवाह

नगर के हरिहर हाई स्कूल मैदान में हुआ भव्य आतिशबाजी युक्त रावण दहन कार्यक्रम

नवापारा राजिम :- नगर के हरिहर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भव्य आतिबाजी युक्त रावण दहन कार्यक्रम नगरवासियो द्वारा गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. हालांकि बारिश के चलते लोगो को दिक्कत तों हुई लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं थी. नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए. सभी ने बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य का पर्व विजयादशमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व क़ृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज , पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

img 20251003 wa00562066093912650609048
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी अतिथियों ने उपस्थित जनों को विजयादशमी की बधाई दी और कहाकि आज के रावण जो हमारे अंदर है, हमारे आसपास समाज में है उन्हें ख़त्म कर राम रूपी सुन्दर जीवन जिए. अतिथियों ने कहाकि रामायण हमें जीवन जीना सिखाती है, रामायण हर समस्या का समाधान है. प्रभु श्री राम का जीवन प्रसंग हमें बहुत कुछ सिखाता है. हम सभी हमारी अंदर समाहित रावण रूपी बुराई को दूर करें यही इस विजयादशमी की सार्थकता होंगी. आयोजन में ग्राम खैरा कुरुद के कलाकारों ने शानदार रामलीला का मंचन किया. जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा रावण का वध करने के पश्चात प्रभु श्री राम की आरती हुई और फिर रावण के 51 फ़ीट ऊँचे पुतले का दहन किया गया. इस दौरान आयोजक समिति द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई. यह आतिशबाजी इतनी शानदार था की हर कोई अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने से खुद को ना रोक सका. रावण दहन पश्चात प्रभु श्री राम के जयकारे के नारे से पूरा हाई स्कूल मैदान गुंजायमान हो उठा.

img 20251002 2101482190845183588760689

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यो में पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उमेश यादव, प्रसन्न शर्मा, रत्तीराम साहू, जीत सिंग, अनिल जगवानी, होरीलाल साहू, लोकनाथ सोनकर, सौरभ शर्मा, मंगराज सोनकर, राजा चावला, रमेश तिवारी, रामा यादव,नागेंद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, राकेश सोनकर, संजय साहू,सौरभ सोनी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *