नेता प्रतिपक्ष संध्या राव की इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरु
DCB न्यूज, नवापारा राजिम : नवापारा कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा हैं, जहाँ कांग्रेस की 3 बार की दिग्गज पार्षद, कांग्रेस से सर्वाधिक मतों से विजयी व वर्तमान में पालिका में नेता प्रतिपक्ष की दमदार भूमिका निभाने वाली संध्या राव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीति गलियारों में अलग ही सुगबुगाहट पैदा कर दी हैं. नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
दमदार भूमिका व सक्रियता के बावजूद इस्तीफा, कारण समझ से परे
उन्होंने इस संबंध में संगठन को औपचारिक पत्र भेजकर अपने फैसले की जानकारी दे दी है। पत्र में संध्या राव ने बताया कि वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और विभिन्न आंदोलनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इस्तीफे को व्यक्तिगत फैसला बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका पार्टी में बने रहना संभव नहीं था। उनके इस अचानक उठाए कदम को स्थानीय राजनीति में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। संध्या राव के इस्तीफे के बाद शहर के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं और कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है, हालांकि उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।