भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो कर माँगा जन आशीर्वाद, कार्यकर्ताओ का उमड़ा जनसैलाब

नवापारा राजिम :- जैसे जैसे मतदान क़ी तारीख नजदीक आती जा रही हैं, भाजपा – कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार प्रसार का दौर में भी जोर दिखती जा रही हैं. शुक्रवार को गोबरा नवापारा नगर पालिका निकाय चुनाव क़े दौरान भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी ओमकुमारी साहू एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी के समर्थन मे पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो कर भाजपा को जिताने आमजनता से आशीर्वाद माँगा.

fb img 17389780945721219875690983203874

उक्त रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, नगर चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला , मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल भी उनके साथ प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

img 20250208 wa00063269246655400232036

उक्त रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से सदर रोड होते हुए, गंज रोड पहुंची. जहाँ पर नगरपालिका के पास सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की जैसे आप लोगों ने दिल्ली में मोदी जी की सरकार, और राज्य में भाजपा की सरकार बनाये है वैसे ही अब गोबरा नवापारा नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाएं व अपने वार्डों में कमल खिलाये. सांसद ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया.

fb img 17389781025356400966681382866496

रैली मे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसन्न शर्मा , चंद्रिका साहू, सिंटू जैन , संजय साहू , राजू रजक, धनमती साहू, साधना सौरज
जिला मंत्री परदेशी राम साहू, अनिल जगवानी, मुकुंद मेश्राम , लोकनाथ सोनकर, प्रेमलाल साहू, चंद्रिका साहू, वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवि साहू, देवेंद्र साहू, लोमेश्वरी साहू , लोकेश्वरी साहू , सहदेव कंसारी, संजू कंसारी, महेश साहनी, सुजाता सोना, राजेश गिलहरे, सोहेंद्र साहू ,पाल सिंह चावला , भारत सोनकर, सन्तोषी कंसारी, जीना निषाद, नम्मू ध्रुव , निर्मला साहू , सचिन सचदेव, रुपेंद्र चंद्राकर, अनिता देवांगन, भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी
अन्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *