नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : स्थानीय क्षत्रिय चौहान समाज द्वारा सदर रोड कुम्हारा पारा में वैशाख जेष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि को अंतिम हिन्दू शासक सम्राट पृथ्वी राज चौहान का जन्म दिन उत्साह के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम चौहान वंश के अंतिम हिन्दू शासक पृथ्वी राज चौहान के छायाचित्र पर सामाजिक सदस्यों ने फूलों की माला अर्पित किया । और उनके योगदान को याद किया गया. कृष्ण कुमार चौहान ने सम्राट पृथ्वी राज चौहान के विशेष गुणों मे से पशु – पक्षियों वाले प्रेम को समाजिक सदस्यों को अवगत करने के लिए समाजिक सदस्यों के घर के मुख्य दरवाजे पर प्लास्टिक की कटोरी बांधी गई, साथ ही सामाजिक सदस्यों से सुबह – शाम पानी डालने के लिए कहा गया.

हीरासिंह चौहान ने सामाजिक सदस्यों के घर सम्राट पृथ्वी राज चौहान के छाया चित्र को दिखाकर आज के युवा पीढी को सम्राट पृथ्वी राज चौहान के शौर्य गाथा के साथ रोचक जानकारी भी दी ताकि आज की पीढी चौहान वंश की गौरव को समझ सके. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रेम चौहान, सत्यनारायण चौहान, ढालचंद चौहान व चेतन कुमार चौहान का विशेष योगदान रहा ।