नवापारा में विद्युत तार की शिफ्टिंग के चलते आंगनबाड़ी भवन केंद्र निर्माण कार्य रुका

img 20260515 1626304072207450539373996

नगर के वार्ड क्र -14 का हैं मामला, 12 लाख की लागत से निर्मित हो रही हैं आंगनबाड़ी भवन

नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : नगर के हृदय स्थल गाँधी चौक पुरानी हटरी में वार्ड क्र -14 के बच्चों के लिए लाखो की लागत से निर्मित हो रही आंगनवाड़ी भवन विद्युत तार के शिफ्टिंग की वजह से यहाँ का निर्माण विगत पखवाड़े भर से रुका पड़ा हुआ हैं. ज्ञात हो कि यहाँ वार्ड के छोटे छोटे बच्चों के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से लगभग 12 लाख की बड़ी राशि से शानदार आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा हैं. जहाँ लगभग छज्जा लेवल का काम पूर्ण हो चूका हैं, और ऊपर छत ढलाई का काम बाकी हैं, लेकिन इस निर्माण क्षेत्र के ऊपर से गुजरे विद्युत तार की शिफ्टिंग की वजह से यह निर्माण काम अब रुक सा गया हैं. स्थानीय लोगो ने मांग कि हैं कि जल्द से जल्द तार का शिफ्टिंग कर विद्युत विभाग निर्माण काम चालू करने में सहयोग प्रदान, करें ताकि पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा सके और जल्द कार्य पूर्ण कर इसे जनहित के लिए समर्पित किया जा सके.

क्या कहती हैं वार्ड पार्षद

इस मामले में वार्ड पार्षद जीना सुजीत निषाद ने कहाकि विद्युत पोल व तार की शिफ्टिंग के लिए ड्राफ्ट तैयार कर स्थानीय पालिका में दे दिया गया था. जल्द ही काम चालू होने की उम्मीद हैं.

क्या कहते हैं सीएमओ


इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार पैकरा ने कहाकि विद्युत पोल को अन्य दूसरी जगह शिफ्ट करने विद्युत विभाग को डिमांड राशि जमा करा दी गई हैं, जल्द ही इस काम के पूर्ण होने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *