विद्युत कर्मचारियों ने राजिम विधायक को अपनी मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक पहल करेंगे… विधायक रोहित साहू

DCB न्यूज़, नवापारा राजिम : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आज ‘राजिम विधानसभा’ क्षेत्र के विधायक रोहित साहू को विद्युत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं और मांगों के संबंध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।
यह अभियान मजदूर दिवस (1 मई) से 7 मई तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों का ध्यान विद्युत विभाग के कर्मचारियों की स्थिति की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

img 20260505 wa00262437107908273093267

यूनियन द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें:

यूनियन के पदाधिकारियों ने विधायक महोदय के समक्ष निम्नलिखित 4 सूत्रीय मांगें प्रमुखता से रखीं:

  1. ​पुरानी पेंशन योजना (OPS): विद्युत कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू किया जाए।
  2. ​नियमितीकरण: विभाग में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे समस्त संविदा कर्मचारियों को बिना विलंब सीधे नियमित किया जाए।
  3. ​नई भर्ती: रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए ताकि मैदानी क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी दूर हो सके और बिजली सप्लाई व मेंटेनेंस का कार्य सुचारू रूप से चल सके।
  4. ​आउटसोर्सिंग की समाप्ति: आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त कर कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण और उचित वेतन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

​इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये मांगें न केवल कर्मचारियों के हित में हैं, बल्कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता और स्थायित्व के लिए भी अनिवार्य हैं।

विधायक रोहित साहू ने दिया आश्वासन

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन विषयों पर सकारात्मक पहल करेंगे तथा शासन स्तर पर इन मांगों को मजबूती से रखेंगे।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के मनमोहन सिन्हा, गुलाबचंद साहू, बाबूलाल सोनवानी, धनेंद्र देवांगन, मनीष कंवर, लोमेंद्र तिवारी, विजेंद्र वर्मा, संतोष जोशी, मुकेश वर्मा शिव साहू सहित संघ के सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *