श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय मे वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन संपन्न

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा नवापारा में बुधवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू थे. अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे पालिका उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, अशोक गंगवाल (सांसद प्रतिनिधि), राजू रजक (विधायक प्रतिनिधि), नागेंद्र वर्मा (अध्यक्ष, भाजपा मंडल नवापारा), वर्षा मिश्रा (जनपद सदस्य) तथा लता लखन सिन्हा (सरपंच, ग्राम पंचायत तरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ—समूह नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन—प्रस्तुत किए गए, जिनकी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने मुक्तकंठ से सराहना की।

img 20260218 wa00228358515336380587625

शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति रहे सजग.. विधायक इंद्रकुमार साहू


विधायक इन्द्रकुमार साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शेड (आवरण) निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा भी की।

अध्यक्षीय उद्बोधन में ओमकुमारी संजय साहू ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुरानी शुक्ला ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अधोसंरचना विकास तथा आगामी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही महाविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए 08 (आठ) अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु भवन स्वीकृति का मांग-पत्र माननीय विधायक महोदय को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक पीयूषकांत भारद्वाज द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी सुश्री पुष्पलता कँवर ने प्रस्तुत किया।

img 20260218 1946381624362332245338344


इस अवसर पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष जीना निषाद सहित समिति के सदस्यगण राजकुमार कसारी, अशोक नागवानी, ईश्वर देवांगन, लखन लाल सिन्हा, देवेन्द्र सेन, मनीष चौधरी,शिवा साहू, डॉ. फूलजी साहू, अग्नि यादव एवं रोमन लाल साहू—उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *