नगर के सहाड़ा देव मे हुआ दही हांडी फोड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिता, लोगो ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा    

img 20240827 wa00043327238152134447316
मंच पर उपस्थित अतिथि व अन्य

 नवापारा राजिम :-  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के सहाड़ा देव स्थल में कृष्ण माधव परिवार द्वारा दही हांडी फोड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी उपस्थित थे. सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण आरती पूजन के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंम हुआ. अतिथियों का स्वागत पश्चात विभिन्न प्रकार के मटकी फोड़ कार्यक्रम जैसे आंख में पट्टी बांध कर मटकी फोड़, ग्रीस लगे हुए खंभे पर चढ़ना,नारियल फेक जैसे कार्यक्रम हुए.मुख्य आकर्षण क्रेन मशीन में 40 फिट ऊंचे मटकी फोड़ रही, जिसे देखने  बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.  कार्यकर्म को सफल बनाने में रामा यादव पूर्व पार्षद, निर्माण सिंग यादव,  श्याम लाल यादव, मनोहर,   तरुण, युवराज, चंदन,  विजय,  विकास, कौशल,  अमन,  कुणाल,  कृष्णा, आकाश,  रवि,  पंकज,  तेजस, दीपक, अक्षय, करण, राज,  सौरभ,योगेश,  महावीर,   हेमू, दिलीप  व बल्ला यादव सहित बड़ी संख्या मे यादव समाज सहित नगरवासी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *